गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का जो
प्लेन है वो क्रैश हो गया। इस प्लेन में
240 से ज्यादा पैसेंजर सवार थे। उस पर
ज्यादा जानकारी के लिए मेरे साथ शेखर हैं।
शेखर क्या ताजा अपडेट आ रहा है इस पर?
देखिए बहुत चिंता की बात है जो तस्वीरें आ
रही है वो बहुत डराने वाली है। किस तरीके
से धुएं का गुब्बार जो है वो उठता हुआ नजर
आ रहा है और जो डराने वाली बात है वो
इसमें दो हैं क्योंकि पहली बात ये आ रही
है कि इसमें 242 लोग जो हैं इस प्लेन में
सवार थे और दूसरी जो बड़ी बात कही जा रही
है कि जहां पर ये प्लेन गिरा है वो रही
करके कोई इलाका है। अब बताया ये जा रहा है
जो जानकारी शुरुआती जानकारी आ रही है
उसमें ये बताया जा रहा है कि दरअसल ये
इलाका जो है वो रिहाइशी इलाका हो सकता है।
यहां पर लोग रहते हैं। यानी एक तो प्लेन
गिरा। प्लेन में जो लोग होंगे उनकी जान
खतरे में और उसके अलावा जिस जगह गिरा तो
ये डबल एक तरीके से थ्रेट जो है आप इसे कह
सकते हैं। शुरुआती जानकारी है बार-बार इस
चीज को हम बता रहे हैं क्योंकि अभी भी जो
ऑफिशियल कंफर्मेशन है वो जानकारी आनी बाकी
है क्योंकि जो जानकारी हमें मिल रही है वो
अभी भी जो फायर फाइटर या फायर ब्रिगेड की
जो टीम है वहां से इनफार्मेशन निकल कर
सामने आ रही है। जो प्लेन गिरा है वो एयर
इंडिया का प्लेन है। बोइंग 787 इस प्लेन
को बताया जा रहा है। यह प्लेन अहमदाबाद से
लंदन जा रहा था। रेस्क्यू टीम को जो है
रवाना कर दिया गया है। फाइटर फाइटर फाइटर
फायर फाइटर और जो फायर ब्रिगेड की टीमें
हैं वह रवाना हो चुकी हैं। लगातार इसे
लेकर अपडेट निकल कर सामने आ रहा है।
बीएसएफ जो है उसने शुरुआत में कमान संभाल
ली है। यानी रेस्क्यू ऑपरेशन करने के लिए
बीएसएफ की दो टुकड़ियों को मोर्चे पर लगा
दिया गया। तो यह लगातार इसमें अपडेट निकल
कर सामने आ रहे हैं। इसके अलावा जो
अहमदाबाद का सिविल प्रशासन है वह भी इस
मामले पर एक्टिव हो गया है और जो बड़ी खबर
आ रही है वो यह है कि अमित शाह देश के गृह
मंत्री अमित शाह भी अब इस मामले में
एक्टिव हो गए हैं। उन्होंने सीएम भूपेंद्र
से बात की है। जानकारी ली है कि आखिर ये
पूरा घटनाक्रम किस तरीके से हुआ है। इसके
अलावा जो है एनडीआरएफ की जो टीमें हैं
उन्हें भी एक्शन में लगा दिया गया है। तो
ये अपने आप में बड़ी बात है यहां पर नीरज।
शेखर जिस तरह से एयर इंडिया की विमान एक
प्रतिष्ठित विमान कंपनी और उसके बाद से एक
खबर यह भी सामने आ रही है कि एयर इंडिया
का क्योंकि विमान था ये टाटा ग्रुप के साथ
जुड़ा हुआ है और इसके बाद जो है इस क्रैश
के बाद जो शेयर मार्केट है पूरी तरह से
प्रभावित हुई है। Tata के जो शेयर्स हैं
बहुत बुरी तरह से गिरे हैं। ये भी खबर
सामने आई है। साथ ही साथ शेखर एक चीज और
है क्योंकि ये विमान जो है लंदन जा रहा
था। इसमें Air इंडिया का विमान था। कई
बड़ी हस्तियां हो सकती है। इसको लेकर कोई
जानकारी निश्चित तौर पे हो सकती है बड़ी
हस्तियां लेकिन अभी भी कन्फर्मेशन हमें
ऑफिशियल कन्फर्मेशन का वेट करना चाहिए।
इसमें कुछ भी इसमें स्पेकुलेट नहीं करना
चाहिए। लेकिन जो जानकारी है उसमें ये है
कि 242 लोग हैं। आपने बिल्कुल सही कहा कि
इंटरनेशनल फ्लाइट थी। हो सकता है इसमें जो
है कई सेलिब्रिटी भी हो सकते हैं। लेकिन
जान चाहे सेलिब्रिटी की हो या आम आदमी की
हो। जान होती है वो इंपॉर्टेंट है। लेकिन
फिलहाल यही है कि इंटरनेशनल फ्लाइट थी।
इसका गिरना जो है अपने आप में और ज्यादा
जो है लोगों को हैरान कर रहा है। शिखर कोई
कारण समझ में आया अब तक या फिर कोई पता
लगा कि क्या वजह रही इस पूरे हादसे के
पीछे? वो धीरे-धीरे आगे जब खबरें अनफोल्ड
होंगी तब पता चलेगा। आखिर इसके गिरने के
पीछे की वजह क्या रही भी सामने जो
तस्वीरों में दिख रहा है उसमें ये है कि
जो रनवे है वहां पर एक प्लेन जो है वो
खड़ा हुआ है। उसके आगे जो है धुएं का
गुब्बार उठ रहा है। अब इसका जब आधिकारिक
तौर पर कोई बयान आएगा जिसमें साफ किया
जाएगा आखिर हुआ क्या है? फिर बाद में
इन्वेस्टिगेशन होगी तब चीजें निकल कर
सामने आएंगी। लेकिन फिलहाल सबकी नजर इस
बात पे है कि जिन 242 लोगों का जिक्र हो
रहा है उनकी जान का क्या? बिल्कुल और
सूत्र ये इस बात का भी दावा कर रहे हैं कि
इसमें पूर्व मुख्यमंत्री जो हैं गुजरात के
वो भी शामिल हो सकते हैं। ऐसी इस खबरें आ
रही है सूत्रों के हवाले से इस तरह की
खबरें भी कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सामने
आ रही है कि जो पूर्व मुख्यमंत्री है
गुजरात के विजय रूपाणी वो भी इस फ्लाइट
में शामिल हो सकते हैं। ये एक बड़ी खबर आप
तक हम शेयर कर रहे हैं कि अभी-अभी सूत्र
ये जानकारी दे रहे हैं कि इस फ्लाइट में
जो क्रैश हुई है कुछ वक्त पहले अहमदाबाद
में, उसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री
विजय रूपाणी भी शामिल हो सकते हैं। लेकिन
इसे कंफर्म तौर पर अभी नहीं कहा जा सकता
क्योंकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। लेकिन जो
मीडिया में खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक
विजय रूपाणी इस फ्लाइट में बैठे हुए शामिल
हो सकते हैं। शेखर जो धुएं का बड़ा-बड़ा
गुबार हम तस्वीरों में देख सकते हैं। वो
काफी कुछ कहता है और ये चीज ये बताने के
लिए काफी है कि कितना बड़ा ये हादसा हुआ
होगा। तस्वीरें अपने आप में सारे सारी
कहानी बयां कर रही है। लेकिन वही बार-बार
मैं नीरज कह रहा हूं कि इसमें हमें भी कुछ
भी स्पेकुलेट नहीं करना चाहिए क्योंकि कौन
था कौन नहीं था जब तक ये कंफर्म नहीं हो
जाए क्योंकि उसके साथ में खबर के साथ में
उनके जो परिवार वाले भी होते हैं वो भी
कहीं ना कहीं इससे जुड़े होते हैं और उससे
स्थिति जो है और खराब हो सकती है अगर
परिवार को इस तरह की कोई जानकारी मिलती
है। इसलिए हमें इस तरह के मामले में
खासतौर पर जहां पर अह जान का खतरा हो
इसमें हमें स्पेकुलेट करने से थोड़ा सा
बचना चाहिए। जो भी आधिकारिक जानकारी निकल
कर सामने आए वो हमें बतानी चाहिए। लेकिन
फिलहाल जो तस्वीरें हैं वह बिल्कुल डराने
वाली हैं। एयर इंडिया का प्लेन था,
पैसेंजर प्लेन था। 242 लोगों के प्लेन में
सवार होने की जानकारी है। अब यह गिरा
क्यों? टेक ऑफ का के दौरान क्या हुआ था?
क्या घटनाक्रम पूरा हुआ? अब वो समय के साथ
में आधिकारिक जानकारी के तौर पर निकल कर
सामने आएगा तभी क्लियर होगा।
0 Comments